जालंधर में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर बड़ा एक्शन! Bawa Building Materials को इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट का फाइनल नोटिस, 5 नवंबर को होगी कार्रवाई! जालंधर में प्रेमी के सुसाइड मामले में नया और सनसनीखेज मोड़: मृतका बहन के बड़े खुलासे; बोली- “भाई को झूठे केस और किडनैप की धमकी देकर ब्लैकमेल करती थी गर्लफ्रेंड” एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले जालंधर नगर निगम का बड़ा एक्शन: भगत सिंह कॉलोनी की झुग्गियों को हटाने के लिए 3 दिन का अल्टीमेटम; मकसूदां और DAV कॉलेज पुल के पास भी मुनादी मौसम बदलते ही जालंधर में मंडराया डेंगू का खतरा: स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जारी किया हाई अलर्ट; साफ पानी जमा न होने देने और सतर्क रहने की अपील जालंधर में साइबर ठगों की बड़ी चाल नाकाम: ट्रैफिक पुलिस के ASI ने अपनी सूझबूझ से बचाए बैंक खाते की गाढ़ी कमाई; ठगों ने ऐसे रची थी साजिश जालंधर में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई: गांव ताजपुर में ‘किरण क्लीनिक’ पर रेड; मेडिकल डिग्री और लाइसेंस के दस्तावेज नहीं दिखा सका संचालक

LPU कैंपस में भारी हंगामा: दुष्कर्म की अफ़वाह के बाद भड़के छात्र, नेशनल हाईवे जाम; 3 ज़िलों की पुलिस तैनात, SIT गठित

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के कैंपस में गर्ल्स हॉस्टल से जुड़ी दुष्कर्म की एक खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है। इंसाफ़ की मांग को लेकर देर रात से ही भारी तादाद में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। गुस्साए छात्रों ने दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे को पूरी तरह से जाम कर दिया है, जिससे आम जनता को भारी ट्रैफिक और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बयान जारी कर इन दावों को पूरी तरह ख़ारिज किया है और इसे केवल अफ़वाह करार दिया है।

3 ज़िलों की पुलिस बल तैनात, SIT करेगी मामले की जांच कैंपस और हाईवे पर बढ़ते तनाव को देखते हुए जालंधर, कपूरथला और होशियारपुर—इन 3 ज़िलों की पुलिस फ़ोर्स को तुरंत मौके पर तैनात कर दिया गया है। शीर्ष पुलिस अधिकारी लगातार प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत कर स्थिति को शांत करने में जुटे हैं। डीआईजी (DIG) ने बताया कि छात्रों के लिखित बयानों के आधार पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है और पूरी घटना की निष्पक्ष जांच के लिए एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है।

बाहरी युवकों पर तोड़फोड़ के आरोप प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट कमेटी का कोई भी प्रतिनिधि उनसे बात करने सामने नहीं आया। इसके अलावा, छात्रों का यह भी कहना है कि उनके शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान बाहर से आए कुछ उपद्रवी युवकों ने माहौल बिगाड़ने के लिए तोड़फोड़ शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस प्रशासन इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी निगरानी रख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें