जालंधर में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर बड़ा एक्शन! Bawa Building Materials को इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट का फाइनल नोटिस, 5 नवंबर को होगी कार्रवाई! जालंधर में प्रेमी के सुसाइड मामले में नया और सनसनीखेज मोड़: मृतका बहन के बड़े खुलासे; बोली- “भाई को झूठे केस और किडनैप की धमकी देकर ब्लैकमेल करती थी गर्लफ्रेंड” एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले जालंधर नगर निगम का बड़ा एक्शन: भगत सिंह कॉलोनी की झुग्गियों को हटाने के लिए 3 दिन का अल्टीमेटम; मकसूदां और DAV कॉलेज पुल के पास भी मुनादी मौसम बदलते ही जालंधर में मंडराया डेंगू का खतरा: स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जारी किया हाई अलर्ट; साफ पानी जमा न होने देने और सतर्क रहने की अपील जालंधर में साइबर ठगों की बड़ी चाल नाकाम: ट्रैफिक पुलिस के ASI ने अपनी सूझबूझ से बचाए बैंक खाते की गाढ़ी कमाई; ठगों ने ऐसे रची थी साजिश जालंधर में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई: गांव ताजपुर में ‘किरण क्लीनिक’ पर रेड; मेडिकल डिग्री और लाइसेंस के दस्तावेज नहीं दिखा सका संचालक

जालंधर में सहपाठियों की हैवानियत: 10वीं के छात्र पर चाकू से ताबड़तोड़ वार; मरणासन्न छोड़कर भागे आरोपी, हालत बेहद नाजुक

जालंधर: शहर में स्कूली छात्रों के बीच मामूली विवाद में एक खौफनाक वारदात सामने आई है। शेर सिंह कॉलोनी नहर पुल के पास 10वीं कक्षा के एक छात्र पर उसी के सहपाठियों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्र को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।

साजिश के तहत दोस्त ही ले गया मौके पर: पीड़ित छात्र की मां ने रोते हुए बताया कि कुछ महीने पहले स्कूल में आरोपी छात्रों के साथ उनके बेटे का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश के तहत वारदात वाले दिन बेटे का ही एक सहपाठी दोस्त उसे किसी काम का बहाना बनाकर मोटरसाइकिल पर बैठाकर शेर सिंह कॉलोनी नहर पुल ले गया।

चाकू से गोदकर मरा समझकर भागे आरोपी: पुल के पास पहले से घात लगाए बैठे 3 अन्य सहपाठियों ने छात्र पर चाकू से हमला बोल दिया। आरोपियों ने उसे इतनी बेरहमी से गोदा कि वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आरोपी उसे मृत समझकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस का बड़ा एक्शन: 2 गिरफ्तार, 2 की तलाश जारी: पीड़ित मां की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ‘अटेम्प्ट टू मर्डर’ (हत्या के प्रयास) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 2 आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी 2 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें