जालंधर में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर बड़ा एक्शन! Bawa Building Materials को इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट का फाइनल नोटिस, 5 नवंबर को होगी कार्रवाई! जालंधर में प्रेमी के सुसाइड मामले में नया और सनसनीखेज मोड़: मृतका बहन के बड़े खुलासे; बोली- “भाई को झूठे केस और किडनैप की धमकी देकर ब्लैकमेल करती थी गर्लफ्रेंड” एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले जालंधर नगर निगम का बड़ा एक्शन: भगत सिंह कॉलोनी की झुग्गियों को हटाने के लिए 3 दिन का अल्टीमेटम; मकसूदां और DAV कॉलेज पुल के पास भी मुनादी मौसम बदलते ही जालंधर में मंडराया डेंगू का खतरा: स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जारी किया हाई अलर्ट; साफ पानी जमा न होने देने और सतर्क रहने की अपील जालंधर में साइबर ठगों की बड़ी चाल नाकाम: ट्रैफिक पुलिस के ASI ने अपनी सूझबूझ से बचाए बैंक खाते की गाढ़ी कमाई; ठगों ने ऐसे रची थी साजिश जालंधर में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई: गांव ताजपुर में ‘किरण क्लीनिक’ पर रेड; मेडिकल डिग्री और लाइसेंस के दस्तावेज नहीं दिखा सका संचालक

जालंधर में प्रेमी के सुसाइड मामले में नया और सनसनीखेज मोड़: मृतका बहन के बड़े खुलासे; बोली- “भाई को झूठे केस और किडनैप की धमकी देकर ब्लैकमेल करती थी गर्लफ्रेंड”

जालंधर: मकसूदां इलाके के आनंद नगर-3 में गर्लफ्रेंड के घर जाकर युवक द्वारा कथित तौर पर जहरीला पदार्थ निगलने और मौत के मामले में नया और बड़ा मोड़ आ गया है। इस सनसनीखेज घटना के बाद अब मृतक ओमवीर (22) की बहन अमनप्रीत कौर मीडिया के सामने आई है और मृतका के परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कई बड़े खुलासे किए हैं।

बहन का दावा— “साजिश के तहत की गई हत्या”: मृतक की बहन अमनप्रीत कौर ने दावा किया है कि उसका भाई ओमवीर पिछले 5 साल से मनप्रीत के साथ रिलेशनशिप में था। इस रिश्ते के बारे में लड़की की मां और परिवार को पूरी जानकारी थी, और मनप्रीत अक्सर उनके घर भी आती-जाती थी। बहन का आरोप है कि दुबई से लौटने के बाद मनप्रीत और उसकी बहन रजनी ने मिलकर ओमवीर को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था और उसे झूठे मामलों में फंसाने की धमकियां दी जा रही थीं।

वीडियो और धमकियों को लेकर किए खुलासे: अमनप्रीत ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि घटना के समय का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ओमवीर फर्श पर अस्सी-सांस ले रहा है और पीछे से आवाजें आ रही हैं कि “उसे मार देना चाहिए।” बहन के मुताबिक, करीब 5 महीने पहले जब ओमवीर दुबई से लौटा था, तो एक निहंग के जरिए उसे बंदूक की नोक पर किडनैप करने की धमकी भी दिलवाई गई थी। इसके अलावा 2 अक्टूबर को भी ओमवीर पर हमला हुआ था, जिसमें उसके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। फिलहाल पुलिस इस हाई-प्रोफाइल मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें