जालंधर: पंजाब की राजनीति में जालंधर से एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। आम आदमी पार्टी में विभिन्न दलों के कई नेताओं ने औपचारिक रूप से शामिल होकर पार्टी को मजबूती दी। मुख्यमंत्री के OSD राजबीर सिंह घुम्मण की मौजूदगी में नए नेताओं का स्वागत किया गया। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी चुनावों को देखते हुए यह घटनाक्रम शहर की सियासत पर असर डाल सकता है।









