जालंधर में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर बड़ा एक्शन! Bawa Building Materials को इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट का फाइनल नोटिस, 5 नवंबर को होगी कार्रवाई! जालंधर में प्रेमी के सुसाइड मामले में नया और सनसनीखेज मोड़: मृतका बहन के बड़े खुलासे; बोली- “भाई को झूठे केस और किडनैप की धमकी देकर ब्लैकमेल करती थी गर्लफ्रेंड” एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले जालंधर नगर निगम का बड़ा एक्शन: भगत सिंह कॉलोनी की झुग्गियों को हटाने के लिए 3 दिन का अल्टीमेटम; मकसूदां और DAV कॉलेज पुल के पास भी मुनादी मौसम बदलते ही जालंधर में मंडराया डेंगू का खतरा: स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जारी किया हाई अलर्ट; साफ पानी जमा न होने देने और सतर्क रहने की अपील जालंधर में साइबर ठगों की बड़ी चाल नाकाम: ट्रैफिक पुलिस के ASI ने अपनी सूझबूझ से बचाए बैंक खाते की गाढ़ी कमाई; ठगों ने ऐसे रची थी साजिश जालंधर में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई: गांव ताजपुर में ‘किरण क्लीनिक’ पर रेड; मेडिकल डिग्री और लाइसेंस के दस्तावेज नहीं दिखा सका संचालक

पठानकोट के मनवाल में दहशत, मौके पर पहुंची पुलिस टीमों ने शुरू की जांच!

पठानकोट: पंजाब में माहौल बिगाड़ने की साजिश रच रहे शरारती तत्वों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला पठानकोट के गांव कोठे मनवाल से सामने आया है, जहां देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक सैलून की दुकान को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

सुबह शटर उठाते ही उड़े होश: सैलून संचालक राहुल ने बताया कि वह रोज की तरह रात करीब 9 बजे अपनी दुकान बंद करके घर चले गए थे। सुबह 10:30 बजे जब वे दुकान खोलने पहुंचे, तो शटर पर गोली का छेद दिखाई दिया। गोली इतनी तेज रफ्तार में चलाई गई थी कि वह लोहे के शटर, एल्युमिनियम के दरवाजे और काउंटर को चीरती हुई दुकान की दीवार में जा घुसी। राहुल का कहना है कि उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी या रंजिश नहीं है।

पुलिस को मौके से मिली गोली, फॉरेंसिक जांच जारी: सूचना मिलते ही पुलिस टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि दुकान के अंदर से एक गोली बरामद की गई है। शुरुआती जांच में एक राउंड फायर होने की बात सामने आई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें