जालंधर में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर बड़ा एक्शन! Bawa Building Materials को इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट का फाइनल नोटिस, 5 नवंबर को होगी कार्रवाई! जालंधर में प्रेमी के सुसाइड मामले में नया और सनसनीखेज मोड़: मृतका बहन के बड़े खुलासे; बोली- “भाई को झूठे केस और किडनैप की धमकी देकर ब्लैकमेल करती थी गर्लफ्रेंड” एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले जालंधर नगर निगम का बड़ा एक्शन: भगत सिंह कॉलोनी की झुग्गियों को हटाने के लिए 3 दिन का अल्टीमेटम; मकसूदां और DAV कॉलेज पुल के पास भी मुनादी मौसम बदलते ही जालंधर में मंडराया डेंगू का खतरा: स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जारी किया हाई अलर्ट; साफ पानी जमा न होने देने और सतर्क रहने की अपील जालंधर में साइबर ठगों की बड़ी चाल नाकाम: ट्रैफिक पुलिस के ASI ने अपनी सूझबूझ से बचाए बैंक खाते की गाढ़ी कमाई; ठगों ने ऐसे रची थी साजिश जालंधर में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई: गांव ताजपुर में ‘किरण क्लीनिक’ पर रेड; मेडिकल डिग्री और लाइसेंस के दस्तावेज नहीं दिखा सका संचालक

जालंधर में आशीर्वाद देने के नाम पर ठगी करने वाला ‘फर्जी बाबा’ गिरफ्तार: कानों से सोने के टॉप्स झपटकर कार से घसीटा था, जानें पूरा मामला

जालंधर: गुलाब देवी रोड पर आशीर्वाद देने का झांसा देकर ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ हुई सनसनीखेज वारदात का जालंधर पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। फर्जी बाबा बनकर महिलाओं को शिकार बनाने वाले गिरोह के एक मुख्य आरोपी को थाना नंबर-1 की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

क्या थी पूरी वारदात? जानकारी के मुताबिक, 8 अगस्त को विंडसर पार्क (गुलाब देवी रोड) की रहने वाली ब्यूटी पार्लर संचालिका अनुराधा सैनी अपनी सहेली के साथ सब्जी खरीदने निकली थीं। तभी एक कार आकर रुकी और उसमें सवार युवक ने कार में बैठे व्यक्ति को ‘पहुंचा हुआ बाबा’ बताकर आशीर्वाद लेने को कहा। जैसे ही अनुराधा कार के पास गईं, फर्जी बाबा ने 500 रुपये का नोट देते हुए आशीर्वाद देने का नाटक किया और अचानक उनके कानों से सोने के टॉप्स झपट लिए।

कार के साथ घिसटती गई महिला: पीड़िता ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने कार की रफ्तार बढ़ा दी, जिससे अनुराधा काफी दूरी तक कार के साथ घिसटती चली गईं। वारदात के महज 48 घंटे के भीतर पुलिस ने इस्तेमाल की गई कार बरामद कर ली थी।

पुलिस ने आरोपी को भेजा रिमांड पर: मामले की जांच के दौरान पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी विशाल उर्फ पाला (निवासी संतोखपुरा) की पहचान की और गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की है, जिससे गिरोह के बाकी सदस्यों का भी सुराग मिल गया है। पुलिस बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें