जालंधर: परागपुर चौ इंचार्ज ASIकी विवादों में, थाने के अंदर बहस का VIDEO वायरल; नशा तस्करी की शिकायत पर हंगामा जालंधर: BJP कार्यकर्ता के घर आधी रात गुंडागर्दी, पथराव में बुजुर्ग महिला घायल; CCTV में कैद हुई वारदात अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 73 हजार पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल, 8 आरोपी नामजद, चंपत राय बने सरकारी गवाह जालंधर में अमित शाह की नशा मुक्ति महारैली की तैयारियां शुरू: हवन-यज्ञ और अरदास के साथ परागपुर में काम का शुभारंभ श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले को लेकर जालंधर पुलिस हाई अलर्ट: सुरक्षा में तैनात होंगे 1500 जवान, सिविल ड्रेस में भी रहेगी पैनी नज़र जालंधर में कूरियर सर्विस की आड़ में चल रहे नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश: 1 किलो अफीम, 5000 नशीली गोलियां व ड्रग मनी के साथ 3 गिरफ्तार

जालंधर में पुलिस का बड़ा एक्शन: 5 किलो हेरोइन और ₹1.5 लाख ड्रग मनी के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार; कैंट थाने में केस दर्ज


जालंधर में नशे के नेटवर्क पर करारा प्रहार करते हुए CIA स्टाफ की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गांव कोट कलां चौक के पास घेराबंदी कर दो बड़े तस्करों को रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये मूल्य की 5 किलो हेरोइन और डेढ़ लाख रुपये की ड्रग मनी जब्त की गई है।

पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि फिल्लौर के दो तस्कर शहर में हेरोइन की बड़ी खेप सप्लाई करने आ रहे हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए CIA टीम ने ट्रैप लगाया और कार से पहुंचे तस्करों को धर दबोचा। तलाशी लेने पर आरोपी दिलप्रीत सिंह से 2.5 किलो हेरोइन व ₹80,000 और कमलदीप सिंह से 2.5 किलो हेरोइन व ₹70,000 बरामद हुए।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कैंट में मामला दर्ज कर लिया है। जांच के दौरान तस्करी के इस रैकेट से जुड़े 2 अन्य आरोपियों को भी नामजद किया गया है, जिनकी तलाश में उनके ठिकानों पर छापेमारी जारी है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पहले भी नशे की बड़ी सप्लाई दे चुके हैं। पुलिस अब दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि इनके पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें