वायरल वीडियो का ‘नशा एंगल’ फर्जी: परागपुर चौकी पर लगे आरोपों पर जालंधर पुलिस की सफाई, जानें क्या है पूरा सच जालंधर में हैवानियत की हद: 2 दिन की नवजात बच्ची को बेचने रेलवे स्टेशन पहुंचा कलयुगी पिता, GRP ने रेस्क्यू कर बचाई जान जालंधर में लूटपाट करने वाले सगे भाई गिरफ्तार: हथियार चमकाकर राहगीरों को बनाते थे शिकार, पुलिस खंगाल रही आपराधिक रिकॉर्ड जालंधर: परागपुर चौ इंचार्ज ASIकी विवादों में, थाने के अंदर बहस का VIDEO वायरल; नशा तस्करी की शिकायत पर हंगामा जालंधर: BJP कार्यकर्ता के घर आधी रात गुंडागर्दी, पथराव में बुजुर्ग महिला घायल; CCTV में कैद हुई वारदात अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 73 हजार पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल, 8 आरोपी नामजद, चंपत राय बने सरकारी गवाह

जालंधर में लूटपाट करने वाले सगे भाई गिरफ्तार: हथियार चमकाकर राहगीरों को बनाते थे शिकार, पुलिस खंगाल रही आपराधिक रिकॉर्ड

नकोदर (जालंधर): जालंधर के नकोदर क्षेत्र में हथियार दिखाकर राहगीरों से लूटपाट करने वाले दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जोगा सिंह और उसके भाई हुकम सिंह उर्फ सोनू के रूप में हुई है, जो पड़ोसी जिले कपूरथला के गांव लट्टियांवाल के रहने वाले हैं।

पुलिस के मुताबिक, दोनों भाइयों ने मिलकर गांव पंदेर के पास एक राहगीर को रास्ते में घेर लिया था। आरोपियों ने तेजधार हथियार दिखाकर पीड़ित को डराया-धमकाया और उससे करीब 5 हजार रुपये की नकदी व मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए थे।

शिकायत मिलते ही पुलिस एक्शन में

घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने नकोदर सदर थाना पुलिस में मामला दर्ज कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों व गुप्त सूचना के आधार पर दोनों भाइयों को धर दबोचा।

पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जांच जारी

नकोदर सदर थाना पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया जा रहा है। पुलिस अब उनसे गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे पहले भी इस तरह की लूटपाट या अन्य वारदातों में शामिल रहे हैं या नहीं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान कई अन्य मामलों के खुलासा होने की भी संभावना है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें