वायरल वीडियो का ‘नशा एंगल’ फर्जी: परागपुर चौकी पर लगे आरोपों पर जालंधर पुलिस की सफाई, जानें क्या है पूरा सच जालंधर में हैवानियत की हद: 2 दिन की नवजात बच्ची को बेचने रेलवे स्टेशन पहुंचा कलयुगी पिता, GRP ने रेस्क्यू कर बचाई जान जालंधर में लूटपाट करने वाले सगे भाई गिरफ्तार: हथियार चमकाकर राहगीरों को बनाते थे शिकार, पुलिस खंगाल रही आपराधिक रिकॉर्ड जालंधर: परागपुर चौ इंचार्ज ASIकी विवादों में, थाने के अंदर बहस का VIDEO वायरल; नशा तस्करी की शिकायत पर हंगामा जालंधर: BJP कार्यकर्ता के घर आधी रात गुंडागर्दी, पथराव में बुजुर्ग महिला घायल; CCTV में कैद हुई वारदात अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 73 हजार पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल, 8 आरोपी नामजद, चंपत राय बने सरकारी गवाह

जालंधर में हैवानियत की हद: 2 दिन की नवजात बच्ची को बेचने रेलवे स्टेशन पहुंचा कलयुगी पिता, GRP ने रेस्क्यू कर बचाई जान

जालंधर: सिटी रेलवे स्टेशन पर 2 दिन की मासूम नवजात बच्ची को बेचने की कोशिश का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। हेल्पलाइन नंबर 112 से सूचना मिलते ही जीआरपी (GRP) पुलिस हरकत में आई और मुस्तैदी दिखाते हुए बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

112 पर मिली कॉल और शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन जीआरपी थाना प्रभारी बलवीर सिंह घुम्मण ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन पर एक प्रवासी व्यक्ति अपनी नवजात बच्ची को संदिग्ध हालत में लेकर घूम रहा है और उसे बेचने की कोशिश कर रहा है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीमों ने तुरंत रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया और बच्ची को सुरक्षित ढूंढ निकाला।

नशे की हालत में अस्पताल से चुराकर लाया था पिता आरोपी की पहचान मनोज पुत्र मुंशी (निवासी उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। जांच में खुलासा हुआ कि मनोज की पत्नी ने हाल ही में जालंधर के सिविल अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया था। आरोपी नशे का आदी है और अस्पताल से बिना बताए नवजात को लेकर रेलवे स्टेशन आ गया, ताकि उसे बेच सके।

डॉक्टरों ने बच्ची को घोषित किया स्वस्थ, गांव के संभ्रांत लोगों को सौंपी गई जिम्मेदारी पुलिस ने बच्ची को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसकी गहन जांच की गई। बच्ची के स्वस्थ घोषित होने के बाद, उसकी सुरक्षा और देखभाल सुनिश्चित करने के लिए गांव के प्रमुख लोगों (महिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, राम सरण दास और आशा वर्कर अमनदीप कौर) को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें