जालंधर में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर बड़ा एक्शन! Bawa Building Materials को इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट का फाइनल नोटिस, 5 नवंबर को होगी कार्रवाई! जालंधर में प्रेमी के सुसाइड मामले में नया और सनसनीखेज मोड़: मृतका बहन के बड़े खुलासे; बोली- “भाई को झूठे केस और किडनैप की धमकी देकर ब्लैकमेल करती थी गर्लफ्रेंड” एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले जालंधर नगर निगम का बड़ा एक्शन: भगत सिंह कॉलोनी की झुग्गियों को हटाने के लिए 3 दिन का अल्टीमेटम; मकसूदां और DAV कॉलेज पुल के पास भी मुनादी मौसम बदलते ही जालंधर में मंडराया डेंगू का खतरा: स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जारी किया हाई अलर्ट; साफ पानी जमा न होने देने और सतर्क रहने की अपील जालंधर में साइबर ठगों की बड़ी चाल नाकाम: ट्रैफिक पुलिस के ASI ने अपनी सूझबूझ से बचाए बैंक खाते की गाढ़ी कमाई; ठगों ने ऐसे रची थी साजिश जालंधर में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई: गांव ताजपुर में ‘किरण क्लीनिक’ पर रेड; मेडिकल डिग्री और लाइसेंस के दस्तावेज नहीं दिखा सका संचालक

जालंधर में NRI से 35 लाख की ठगी: नामी कार डीलर गिरफ्तार, फर्जी RC देकर ऐंठे थे पैसे; ऐसे खुला राज

जालंधर: महानगर के मिलाप चौक रोड पर पहलवान की चक्की के सामने स्थित ‘नारंग मोटर्स’ के मालिक सतीश कुमार को थाना 3 की पुलिस ने 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ जून 2024 में मामला दर्ज किया गया था, जिसकी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब उसे सलाखों के पीछे पहुंचाया है।

क्या है पूरा मामला?

गांव भतीजा नुस्सी (मकसूदां) के रहने वाले आजाद मोहम्मद, जो फिलहाल इटली में रहते हैं, ने 1 नवंबर 2023 को नारंग मोटर्स के मालिक सतीश कुमार (निवासी न्यू सराज गंज) से 35 लाख रुपये नकद देकर एक इंडेवर गाड़ी खरीदी थी। पीड़ित के पास पैसों की रसीदें और सभी कागजात मौजूद थे, लेकिन आरोपी सतीश ने गाड़ी की ऑरिजिनल RC नहीं दी। बार-बार मांगने पर वह टालमटोल करता रहा और बाद में दबाव बनाने पर उसने एक फर्जी RC थमा दी।

ऐसे हुआ फर्जीवाड़े का पर्दाफाश

12 जनवरी 2024 को इटली वापस लौटने से पहले आजाद मोहम्मद ने गाड़ी अपने दोस्त रोहित बहल को बेचने की जिम्मेदारी सौंपी। रोहित ने जब गाड़ी बेचने के लिए अन्य डीलरों से संपर्क किया, तो कुछ लोग गाड़ी की ट्रायल लेने के बहाने रोहित को साथ ले गए। बाद में खुलासा हुआ कि उन लोगों में शामिल एक कार डीलर ही उस इंडेवर गाड़ी का असली मालिक था। आरोपी सतीश कुमार ने असली मालिक की गाड़ी धोखे से एनआरआई को बेच दी थी और असली मालिक को भी पैसे नहीं दिए थे।

पैसे मांगने पर दी सुसाइड की धमकी

जब आजाद मोहम्मद को इस धोखाधड़ी का पता चला और उसने अपने 35 लाख रुपये वापस मांगे, तो सतीश कुमार पहले तो टालमटोल करता रहा। बाद में उसने उल्टे खुदकुशी करके एनआरआई को झूठे केस में फंसाने की धमकियां देना शुरू कर दिया।

पुलिस जांच में खुली पोल, भेजा गया जेल

पीड़ित एनआरआई ने इस मामले की शिकायत उच्च पुलिस अधिकारियों को दी। जांच के दौरान जब असली कार मालिक भी शामिल हुआ, तो सतीश कुमार की ठगी का पूरा सच सामने आ गया। थाना 3 में आरोपी के खिलाफ FIR No. 25 (धारा 406, 420 IPC) के तहत केस दर्ज किया गया। थाना 3 के प्रभारी जगदीश लाल ने बताया कि आरोपी सतीश कुमार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें