जालंधर (न्यूज़ टीम): महानगर के अमन नगर इलाके में बाइक निकालने को लेकर हुए एक मामूली विवाद ने उस वक्त खौफनाक रूप ले लिया, जब एक ए.एस.आई. (DSP के गनमैन) के बेटे ने 15 वर्षीय नाबालिग पर पिस्तौल तान दी। आरोप है कि आरोपी ने ना सिर्फ पिस्टल तानी बल्कि किशोर को गोली मारने की धमकी भी दी। हालांकि, घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ कोई F.I.R. दर्ज नहीं की गई है।

मामूली बहस और पिस्टल तान दी
अमन नगर में किराए के मकान में रहने वाले डीएसपी के गनमैन के बेटे की स्थानीय निवासी 15 वर्षीय सत्यम के साथ घर के बाहर से बाइक निकालने को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि ASI का बेटा अपने घर से पिस्टल निकाल लाया और सत्यम पर तान दी। वह उसे जान से मारने की धमकियां देने लगा, लेकिन मौके पर मौजूद इलाके के लोगों और घर की महिलाओं ने बीच-बचाव कर उसे रोक लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
अवैध हथियारों से लैस साथी भी पहुंचे!
घटना के दौरान माहौल तब और तनावपूर्ण हो गया जब आरोपी ने अपने कुछ अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि ASI के बेटे द्वारा तानी गई पिस्टल लाइसेंसी है, जो उसी के नाम पर रजिस्टर्ड है। हालांकि, चर्चा है कि मौके पर बुलाए गए अन्य युवकों की कमर (डब) में अवैध हथियार लगे हुए थे।
24 घंटे बाद भी FIR नहीं, जानिए पुलिस का क्या है कहना?
घटना के तुरंत बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को लिखित शिकायत दे दी थी, लेकिन 24 घंटे बाद भी मामला दर्ज नहीं हो सका। इस संबंध में थाना 1 के प्रभारी जसपाल सिंह का कहना है









