जालंधर में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर बड़ा एक्शन! Bawa Building Materials को इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट का फाइनल नोटिस, 5 नवंबर को होगी कार्रवाई! जालंधर में प्रेमी के सुसाइड मामले में नया और सनसनीखेज मोड़: मृतका बहन के बड़े खुलासे; बोली- “भाई को झूठे केस और किडनैप की धमकी देकर ब्लैकमेल करती थी गर्लफ्रेंड” एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले जालंधर नगर निगम का बड़ा एक्शन: भगत सिंह कॉलोनी की झुग्गियों को हटाने के लिए 3 दिन का अल्टीमेटम; मकसूदां और DAV कॉलेज पुल के पास भी मुनादी मौसम बदलते ही जालंधर में मंडराया डेंगू का खतरा: स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जारी किया हाई अलर्ट; साफ पानी जमा न होने देने और सतर्क रहने की अपील जालंधर में साइबर ठगों की बड़ी चाल नाकाम: ट्रैफिक पुलिस के ASI ने अपनी सूझबूझ से बचाए बैंक खाते की गाढ़ी कमाई; ठगों ने ऐसे रची थी साजिश जालंधर में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई: गांव ताजपुर में ‘किरण क्लीनिक’ पर रेड; मेडिकल डिग्री और लाइसेंस के दस्तावेज नहीं दिखा सका संचालक

जालंधर में नशे में धुत मिला पुलिसकर्मी: 14 अगस्त से ड्यूटी से गायब constable वरिंदरजीत की पहचान, विभागीय कार्रवाई शुरू

जालंधर: पंजाब के जालंधर में नशे की गिरफ्त में मिले पुलिस मुलाजिम की पहचान कमिश्नरेट पुलिस ने आखिरकार कर ली है। आरोपी मुलाजिम की पहचान पुलिस लाइन में तैनात वरिंदरजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस प्रशासन ने उसके खिलाफ सख्त विभागीय जांच शुरू कर दी है।

ACP हेडक्वार्टर (कम ACP नॉर्थ) करनैल सिंह के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो कुछ समय पुराना है। जांच में खुलासा हुआ है कि वरिंदरजीत सिंह 14 अगस्त से अपनी ड्यूटी से बिना बताए गायब चल रहा था। लगातार अनुपस्थित रहने और इस हरकत के कारण उसकी सैलरी पहले ही रोक दी गई थी। अब उसके खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी गई है और पुलिस टीम उसकी तलाश कर रही है।

इलाके में आक्रोश, लोगों ने बनाया था वीडियो: यह पूरा मामला जालंधर के शिव नगर नागरा इलाके का है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि यह पुलिसकर्मी अक्सर इलाके में ड्रग्स का नशा करने आता है, जिससे आसपास के बच्चों और माहौल पर बुरा असर पड़ रहा था। तंग आकर लोगों ने उसे नशे की हालत में रंगे हाथ पकड़ा और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इस मुलाजिम का नशा करते हुए एक वीडियो सामने आ चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें