जालंधर में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर बड़ा एक्शन! Bawa Building Materials को इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट का फाइनल नोटिस, 5 नवंबर को होगी कार्रवाई! जालंधर में प्रेमी के सुसाइड मामले में नया और सनसनीखेज मोड़: मृतका बहन के बड़े खुलासे; बोली- “भाई को झूठे केस और किडनैप की धमकी देकर ब्लैकमेल करती थी गर्लफ्रेंड” एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले जालंधर नगर निगम का बड़ा एक्शन: भगत सिंह कॉलोनी की झुग्गियों को हटाने के लिए 3 दिन का अल्टीमेटम; मकसूदां और DAV कॉलेज पुल के पास भी मुनादी मौसम बदलते ही जालंधर में मंडराया डेंगू का खतरा: स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जारी किया हाई अलर्ट; साफ पानी जमा न होने देने और सतर्क रहने की अपील जालंधर में साइबर ठगों की बड़ी चाल नाकाम: ट्रैफिक पुलिस के ASI ने अपनी सूझबूझ से बचाए बैंक खाते की गाढ़ी कमाई; ठगों ने ऐसे रची थी साजिश जालंधर में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई: गांव ताजपुर में ‘किरण क्लीनिक’ पर रेड; मेडिकल डिग्री और लाइसेंस के दस्तावेज नहीं दिखा सका संचालक

LPU बवाल मामले में पुलिस का बड़ा प्रहार: 9 आरोपी गिरफ्तार, 20 उपद्रवियों पर केस दर्ज; DIG नवीन सिंगला का खुलासा

जालंधर/फगवाड़ा: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में बीते 26 सितंबर को हुए हिंसक प्रदर्शन और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। जालंधर रेंज के DIG नवीन सिंगला ने प्रेसरूम में खुलासा करते हुए बताया कि उपद्रव के मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि सीसीटीवी और वीडियो फुटेज की जांच के बाद 20 अन्य आरोपियों को नामजद किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में छात्र और बाहरी शामिल: DIG नवीन सिंगला के साथ SSP गौरव तूरा और SIT इंचार्ज वनीत अलाहवत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए 9 आरोपियों में 7 LPU के छात्र और 2 बाहरी व्यक्ति शामिल हैं, जिनमें फगवाड़ा, जम्मू-कश्मीर और मुंबई के निवासी हैं। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग भी बताया जा रहा है।

पुलिस पर पथराव के बाद हालात बिगड़ने का दावा: लाठीचार्ज के आरोपों को खारिज करते हुए DIG सिंगला ने कहा कि पुलिस ने शुरुआत में कोई बल प्रयोग नहीं किया था। लेकिन जब उपद्रवियों ने पुलिस और मीडिया कर्मियों पर पथराव शुरू किया और गाड़ियों में आगजनी तथा तोड़फोड़ की, तो शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना पड़ा। पुलिस अब बाकी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें