जालंधर में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर बड़ा एक्शन! Bawa Building Materials को इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट का फाइनल नोटिस, 5 नवंबर को होगी कार्रवाई! जालंधर में प्रेमी के सुसाइड मामले में नया और सनसनीखेज मोड़: मृतका बहन के बड़े खुलासे; बोली- “भाई को झूठे केस और किडनैप की धमकी देकर ब्लैकमेल करती थी गर्लफ्रेंड” एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले जालंधर नगर निगम का बड़ा एक्शन: भगत सिंह कॉलोनी की झुग्गियों को हटाने के लिए 3 दिन का अल्टीमेटम; मकसूदां और DAV कॉलेज पुल के पास भी मुनादी मौसम बदलते ही जालंधर में मंडराया डेंगू का खतरा: स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जारी किया हाई अलर्ट; साफ पानी जमा न होने देने और सतर्क रहने की अपील जालंधर में साइबर ठगों की बड़ी चाल नाकाम: ट्रैफिक पुलिस के ASI ने अपनी सूझबूझ से बचाए बैंक खाते की गाढ़ी कमाई; ठगों ने ऐसे रची थी साजिश जालंधर में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई: गांव ताजपुर में ‘किरण क्लीनिक’ पर रेड; मेडिकल डिग्री और लाइसेंस के दस्तावेज नहीं दिखा सका संचालक

वेबसाइट लॉन्चिंग सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा, पंजाबभर में संगठन को मजबूत करने पर बनी सहमति

पंजाब मीडिया एसोसिएशन की मासिक बैठक में संगठन विस्तार को लेकर अहम फैसले

जालंधर: पंजाब मीडिया एसोसिएशन की मासिक बैठक जालंधर में जालंधर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के चेयरमैन राजीव धम्मी ने की, जबकि पंजाब प्रधान राजेश थापा की अगुवाई में संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक के दौरान एसोसिएशन के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने, संगठन का पंजाबभर में विस्तार करने तथा पत्रकारों और मीडिया से जुड़े सदस्यों को एकजुट करने को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। पदाधिकारियों ने संगठन की गतिविधियों को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचाने और अधिक से अधिक मीडिया कर्मियों को एसोसिएशन के साथ जोड़ने पर भी विचार-विमर्श किया।

बैठक में एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट जल्द शुरू करने को लेकर भी सहमति बनी। वेबसाइट के माध्यम से संगठन की गतिविधियों, पदाधिकारियों, सदस्यों तथा आगामी कार्यक्रमों से संबंधित जानकारी उपलब्ध करवाने की योजना पर चर्चा की गई। वेबसाइट की औपचारिक लॉन्चिंग के लिए जल्द ही एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करने पर भी सहमति बनी।

बैठक में संगठन के पंजाब उपप्रधान रमेश गाबा, बलराज सिंह और हरजिंदर सिंह, पंजाब महासचिव दीपक सैनी, सचिव देव अरोड़ा, उपप्रधान सतीश कुमार, संयुक्त सचिव रवि कुमार, कैशियर गौरव गोयल, पंजाब लीगल एडवाइजर एडवोकेट रवि विनायक सहित सदस्य लखविंदर सिंह, विशाल विनायक, सनी भगत और विजय अटवाल मौजूद रहे।

बैठक के अंत में पदाधिकारियों ने संगठन को और मजबूत करने तथा मीडिया जगत से जुड़े लोगों के हितों के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें