जालंधर: परागपुर चौ इंचार्ज ASIकी विवादों में, थाने के अंदर बहस का VIDEO वायरल; नशा तस्करी की शिकायत पर हंगामा जालंधर: BJP कार्यकर्ता के घर आधी रात गुंडागर्दी, पथराव में बुजुर्ग महिला घायल; CCTV में कैद हुई वारदात अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 73 हजार पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल, 8 आरोपी नामजद, चंपत राय बने सरकारी गवाह जालंधर में अमित शाह की नशा मुक्ति महारैली की तैयारियां शुरू: हवन-यज्ञ और अरदास के साथ परागपुर में काम का शुभारंभ श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले को लेकर जालंधर पुलिस हाई अलर्ट: सुरक्षा में तैनात होंगे 1500 जवान, सिविल ड्रेस में भी रहेगी पैनी नज़र जालंधर में कूरियर सर्विस की आड़ में चल रहे नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश: 1 किलो अफीम, 5000 नशीली गोलियां व ड्रग मनी के साथ 3 गिरफ्तार

जालंधर: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे वाहन चालकों पर शिकंजा, चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

शहर में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर गाड़ियां दौड़ाने वालों की अब खैर नहीं है। जालंधर के थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस ने कपूरथला चौक पर नाकाबंदी के दौरान एक युवक को जाली नंबर लगी मोटरसाइकिल के साथ रंगे हाथों दबोचा है। पकड़ा गया आरोपी उत्तर प्रदेश का मूल निवासी राज कमल है, जो फिलहाल सोढल रोड स्थित प्रीत नगर में किराएदार के रूप में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ई-चालान मशीन से खुली पोल

ट्रैफिक पुलिस के ए.एस.आई. सुरेश कुमार, जवान राकेश कुमार, मोहिंदर पाल और थाना डिवीजन नंबर-2 के ए.एस.आई. बलविंदर सिंह लुभाना की टीम कपूरथला चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदेहास्पद स्थिति में आ रहे एक बाइक सवार को रोककर उसके वाहन (नंबर PB 09 S 5147) के दस्तावेजों की जांच की गई। जब पुलिसकर्मियों ने ई-चालान मशीन में बाइक का नंबर दर्ज किया, तो खुलासा हुआ कि नंबर प्लेट पूरी तरह से फर्जी है।

20 हजार में खरीदी थी बाइक, चोरी का संदेह

कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि उसने यह मोटरसाइकिल दोआबा चौक के पास एक अज्ञात व्यक्ति से 20,000 रुपये में खरीदी थी। हालांकि, पुलिस को अंदेशा है कि यह बाइक चोरी की है और आरोपी इसे फर्जी नंबर लगाकर किसी और को बेचने की फिराक में था।

पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि बाइक का असली मालिक कौन है और यह कहां से चोरी हुई थी। पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जाली नंबर लगाकर घूम रहे लोगों पर इसी तरह कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें