जालंधर: परागपुर चौ इंचार्ज ASIकी विवादों में, थाने के अंदर बहस का VIDEO वायरल; नशा तस्करी की शिकायत पर हंगामा जालंधर: BJP कार्यकर्ता के घर आधी रात गुंडागर्दी, पथराव में बुजुर्ग महिला घायल; CCTV में कैद हुई वारदात अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 73 हजार पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल, 8 आरोपी नामजद, चंपत राय बने सरकारी गवाह जालंधर में अमित शाह की नशा मुक्ति महारैली की तैयारियां शुरू: हवन-यज्ञ और अरदास के साथ परागपुर में काम का शुभारंभ श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले को लेकर जालंधर पुलिस हाई अलर्ट: सुरक्षा में तैनात होंगे 1500 जवान, सिविल ड्रेस में भी रहेगी पैनी नज़र जालंधर में कूरियर सर्विस की आड़ में चल रहे नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश: 1 किलो अफीम, 5000 नशीली गोलियां व ड्रग मनी के साथ 3 गिरफ्तार

जालंधर लेक्चरर नेहा मौत मामला: आरोपी पति और सास 4 दिन के पुलिस रिमांड पर, 1 सितंबर को फिर होगी कोर्ट में पेशी

जालंधर में लेक्चरर नेहा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस प्रशासन ने मामले के मुख्य आरोपी पति उमंग बस्सी और सास कुसुम बस्सी को अदालत में पेश किया, जहां से कोर्ट ने दोनों को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब दोनों आरोपियों को 1 सितंबर को दोबारा अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।

कोर्ट में 5 दिन के रिमांड की रखी गई थी मांग

पीड़ित पक्ष के वकील अनूप गौतम के अनुसार, पुलिस ने आरोपियों से गहन पूछताछ और साक्ष्य जुटाने के लिए 5 दिन की कस्टडी मांगी थी, लेकिन अदालत ने 4 दिन का रिमांड मंजूर किया। सुनवाई के दौरान अदालत में नेहा को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और जबरन जहरीला पदार्थ (हार्पिक) पिलाने जैसे गंभीर आरोप भी सामने रखे गए।

वकील ने बताया कि नेहा को 19 तारीख को गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल कराया गया था, जिसकी भनक परिजनों को अगले दिन रिश्तेदारों के जरिए लगी। मायके पक्ष का आरोप है कि नेहा के साथ पहले भी मारपीट की जाती थी, जिसके पुख्ता दस्तावेज जल्द ही अदालत में सौंपे जाएंगे।

उज्जैन से गिरफ्तार हुए थे आरोपी, 6 साल की बच्ची सकुशल बरामद

नेहा के भाई अमरिश अमन ने अपनी बहन के लिए न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। परिजनों ने पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मध्य प्रदेश के उज्जैन से ट्रेस कर गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने 6 साल की मासूम बच्ची को भी आरोपियों के कब्जे से सकुशल बरामद कर लिया है।

सतपाल कौर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल

मामले की अन्य आरोपी सतपाल कौर को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत (जुडीशियल रिमांड) में जेल भेज दिया है। परिजनों ने दावा किया है कि उमंग बस्सी और सतपाल कौर के बीच कथित संबंधों के अहम सबूत उनके हाथ लगे हैं, जिन्हें पुलिस को सौंपा जाएगा। फिलहाल 4 दिन के पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस दोनों मुख्य आरोपियों से घटनाक्रम, प्रताड़ना के कारणों और अन्य साक्ष्यों को लेकर सख्ती से पूछताछ करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें