जालंधर में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर बड़ा एक्शन! Bawa Building Materials को इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट का फाइनल नोटिस, 5 नवंबर को होगी कार्रवाई! जालंधर में प्रेमी के सुसाइड मामले में नया और सनसनीखेज मोड़: मृतका बहन के बड़े खुलासे; बोली- “भाई को झूठे केस और किडनैप की धमकी देकर ब्लैकमेल करती थी गर्लफ्रेंड” एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले जालंधर नगर निगम का बड़ा एक्शन: भगत सिंह कॉलोनी की झुग्गियों को हटाने के लिए 3 दिन का अल्टीमेटम; मकसूदां और DAV कॉलेज पुल के पास भी मुनादी मौसम बदलते ही जालंधर में मंडराया डेंगू का खतरा: स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जारी किया हाई अलर्ट; साफ पानी जमा न होने देने और सतर्क रहने की अपील जालंधर में साइबर ठगों की बड़ी चाल नाकाम: ट्रैफिक पुलिस के ASI ने अपनी सूझबूझ से बचाए बैंक खाते की गाढ़ी कमाई; ठगों ने ऐसे रची थी साजिश जालंधर में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई: गांव ताजपुर में ‘किरण क्लीनिक’ पर रेड; मेडिकल डिग्री और लाइसेंस के दस्तावेज नहीं दिखा सका संचालक

जालंधर जिमखाना क्लब चुनाव: वोटिंग शुरू होते ही बवाल, बिना क्लब ID कार्ड के मतदान पर रोक से मेंबर्स में भारी गुस्सा

जालंधर: प्रतिष्ठित जालंधर जिमखाना क्लब के वार्षिक चुनावों को लेकर रविवार सुबह 8 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शाम तक सभी पदों के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे, लेकिन वोटिंग की शुरुआत के साथ ही क्लब परिसर में विवाद और मेंबर्स का रोष देखने को मिला।

नियम बदलने का आरोप, मेंबर्स जता रहे कड़ा विरोध

मतदान केंद्र पहुंचे कई जिमखाना क्लब मेंबर्स को बिना ‘क्लब आई.डी. कार्ड’ के वोट डालने से रोक दिया गया, जिससे सदस्यों में गहरा असंतोष फैल गया। मेंबर्स का कहना है कि बीते दिन जारी आधिकारिक सूची में स्पष्ट किया गया था कि क्लब आई-कार्ड न होने की स्थिति में आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या अन्य वैध सरकारी पहचान पत्र दिखाकर भी वोट दिया जा सकता है। लेकिन रविवार सुबह अचानक जिमखाना क्लब के मूल आई-कार्ड को अनिवार्य कर दिया गया, जिससे कई सदस्य बिना वोट डाले वापस लौटने को मजबूर हो गए।

प्रत्याशियों को रिसेप्शन से बाहर रहने के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें