जालंधर: परागपुर चौ इंचार्ज ASIकी विवादों में, थाने के अंदर बहस का VIDEO वायरल; नशा तस्करी की शिकायत पर हंगामा जालंधर: BJP कार्यकर्ता के घर आधी रात गुंडागर्दी, पथराव में बुजुर्ग महिला घायल; CCTV में कैद हुई वारदात अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 73 हजार पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल, 8 आरोपी नामजद, चंपत राय बने सरकारी गवाह जालंधर में अमित शाह की नशा मुक्ति महारैली की तैयारियां शुरू: हवन-यज्ञ और अरदास के साथ परागपुर में काम का शुभारंभ श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले को लेकर जालंधर पुलिस हाई अलर्ट: सुरक्षा में तैनात होंगे 1500 जवान, सिविल ड्रेस में भी रहेगी पैनी नज़र जालंधर में कूरियर सर्विस की आड़ में चल रहे नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश: 1 किलो अफीम, 5000 नशीली गोलियां व ड्रग मनी के साथ 3 गिरफ्तार

पंजाब में बिजली का भीषण संकट: मांग पहुंची 16,619 MW के पार, लंबे पावर कट से जालंधर की 3,000 इंडस्ट्रियल यूनिट्स ठप

पंजाब में उमस भरी गर्मी के बीच बिजली का संकट बेहद गंभीर रूप ले चुका है। एक तरफ जहां राज्य में बिजली की मांग 16,619 मेगावाट के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है, वहीं दूसरी ओर राज्य का अपना उत्पादन महज 4,472 मेगावाट के आसपास ही सीमित है। इस बड़े अंतर को पूरा करने के लिए पंजाब को पूरी तरह से नॉर्दर्न ग्रिड पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

पावर प्लांट्स की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। राजपुरा थर्मल प्लांट में केवल 3 दिन और तलवंडी साबो थर्मल प्लांट में 7 दिन का ही कोयला बचा है। इसके अलावा, राजपुरा प्लांट की 700-700 मेगावाट क्षमता वाली दो मुख्य यूनिट्स भी तकनीकी खराबी के चलते बंद पड़ी हैं, जिससे बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है।
 

जालंधर में देर रात फूटा उद्योगपतियों का गुस्सा बिजली संकट का सबसे बड़ा खामियाजा उद्योगों को भुगतना पड़ रहा है। जालंधर के फोकल प्वाइंट और इंडस्ट्रियल एरिया से जुड़े लगभग 3,000 उद्योगों पर इसका सीधा असर पड़ा है। शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक लगने वाले 10-11 घंटे के कटों से परेशान होकर उद्योगपतियों ने देर रात 11:30 बजे सोडल चौक पर विरोध प्रदर्शन किया।

उद्योगपतियों का कहना है कि काम बंद होने के बावजूद उन्हें लेबर को पूरी मजदूरी और बिजली के निश्चित शुल्क चुकाने पड़ रहे हैं। बिजली कटौती से न सिर्फ उत्पादन प्रभावित हो रहा है, बल्कि आम जनता के घरों का कामकाज और जलापूर्ति भी बुरी तरह ठप हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें