जालंधर: परागपुर चौ इंचार्ज ASIकी विवादों में, थाने के अंदर बहस का VIDEO वायरल; नशा तस्करी की शिकायत पर हंगामा जालंधर: BJP कार्यकर्ता के घर आधी रात गुंडागर्दी, पथराव में बुजुर्ग महिला घायल; CCTV में कैद हुई वारदात अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 73 हजार पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल, 8 आरोपी नामजद, चंपत राय बने सरकारी गवाह जालंधर में अमित शाह की नशा मुक्ति महारैली की तैयारियां शुरू: हवन-यज्ञ और अरदास के साथ परागपुर में काम का शुभारंभ श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले को लेकर जालंधर पुलिस हाई अलर्ट: सुरक्षा में तैनात होंगे 1500 जवान, सिविल ड्रेस में भी रहेगी पैनी नज़र जालंधर में कूरियर सर्विस की आड़ में चल रहे नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश: 1 किलो अफीम, 5000 नशीली गोलियां व ड्रग मनी के साथ 3 गिरफ्तार

मशहूर पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत; पुलिस जांच में जुटी

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू (Gulab Sidhu) के घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई इस गोलीबारी की घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अज्ञात आरोपी वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

प्रारंभिक जांच में पुलिस हर पहलू से मामले की तफ्तीश कर रही है, जिसमें रंगदारी (Extortion) मांगने की नीयत या किसी आपसी रंजिश का एंगल शामिल है। फिलहाल इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन पुलिस ने गायक और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें