जालंधर में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर बड़ा एक्शन! Bawa Building Materials को इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट का फाइनल नोटिस, 5 नवंबर को होगी कार्रवाई! जालंधर में प्रेमी के सुसाइड मामले में नया और सनसनीखेज मोड़: मृतका बहन के बड़े खुलासे; बोली- “भाई को झूठे केस और किडनैप की धमकी देकर ब्लैकमेल करती थी गर्लफ्रेंड” एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले जालंधर नगर निगम का बड़ा एक्शन: भगत सिंह कॉलोनी की झुग्गियों को हटाने के लिए 3 दिन का अल्टीमेटम; मकसूदां और DAV कॉलेज पुल के पास भी मुनादी मौसम बदलते ही जालंधर में मंडराया डेंगू का खतरा: स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जारी किया हाई अलर्ट; साफ पानी जमा न होने देने और सतर्क रहने की अपील जालंधर में साइबर ठगों की बड़ी चाल नाकाम: ट्रैफिक पुलिस के ASI ने अपनी सूझबूझ से बचाए बैंक खाते की गाढ़ी कमाई; ठगों ने ऐसे रची थी साजिश जालंधर में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई: गांव ताजपुर में ‘किरण क्लीनिक’ पर रेड; मेडिकल डिग्री और लाइसेंस के दस्तावेज नहीं दिखा सका संचालक

जालंधर: BJP कार्यकर्ता के घर आधी रात गुंडागर्दी, पथराव में बुजुर्ग महिला घायल; CCTV में कैद हुई वारदात

जालंधर वेस्ट (बस्ती शेख): बस्ती शेख इलाके में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आधा दर्जनों से ज्यादा उपद्रवियों ने भाजपा कार्यकर्ता अश्विनी अटवाल के घर को निशाना बनाया। बेखौफ युवकों ने घर पर ताबड़तोड़ ईंट-पत्थर बरसाए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

पुलिस जांच जारी, इंसाफ की मांग

घटना के बाद पीड़ित भाजपा कार्यकर्ता अश्विनी अटवाल ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई और इंसाफ की मांग की है। वहीं, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। देर रात हुई इस गुंडागर्दी के बाद पीड़ित परिवार और बस्ती शेख के निवासियों में भारी डर व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें