जालंधर में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर बड़ा एक्शन! Bawa Building Materials को इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट का फाइनल नोटिस, 5 नवंबर को होगी कार्रवाई! जालंधर में प्रेमी के सुसाइड मामले में नया और सनसनीखेज मोड़: मृतका बहन के बड़े खुलासे; बोली- “भाई को झूठे केस और किडनैप की धमकी देकर ब्लैकमेल करती थी गर्लफ्रेंड” एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले जालंधर नगर निगम का बड़ा एक्शन: भगत सिंह कॉलोनी की झुग्गियों को हटाने के लिए 3 दिन का अल्टीमेटम; मकसूदां और DAV कॉलेज पुल के पास भी मुनादी मौसम बदलते ही जालंधर में मंडराया डेंगू का खतरा: स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जारी किया हाई अलर्ट; साफ पानी जमा न होने देने और सतर्क रहने की अपील जालंधर में साइबर ठगों की बड़ी चाल नाकाम: ट्रैफिक पुलिस के ASI ने अपनी सूझबूझ से बचाए बैंक खाते की गाढ़ी कमाई; ठगों ने ऐसे रची थी साजिश जालंधर में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई: गांव ताजपुर में ‘किरण क्लीनिक’ पर रेड; मेडिकल डिग्री और लाइसेंस के दस्तावेज नहीं दिखा सका संचालक

जालंधर में फिर सिर उठाने लगे रंगदारी के साए: मशहूर सैनेटरी कारोबारी को विदेशी नंबर से मिली धमकी; पैसे न देने पर परिवार को गोलियों से भूनने का ऐलान

जालंधर: पंजाब में कारोबारियों में खौफ पैदा करने का एक और मामला सामने आया है। जालंधर के एक जाने-माने पुराने सैनेटरी कारोबारी को रविवार को विदेशी नंबरों से धमकियां मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। बदमाशों ने न केवल कारोबारी बल्कि उनके बेटे को भी फोन करके भारी-भरकम पैसों की मांग की और रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी।

कारोबारी और बेटे को बनाया निशाना: पीड़ित कारोबारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार सुबह करीब 9:12 बजे उन्हें कनाडा के एक WhatsApp नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद का नाम तो नहीं बताया, लेकिन कारोबारी के पास मौजूद नई लग्जरी गाड़ी का जिक्र करते हुए पैसों की डिमांड की। कारोबारी ने तुरंत फोन काट दिया और नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके कुछ देर बाद दूसरे नंबर से फिर कॉल आई। जब उसे भी ब्लॉक किया गया, तो ठीक 9:27 बजे बदमाशों ने कारोबारी के बेटे को फोन मिला दिया।

“घर और दुकान की टाइमिंग पता है, गोलियां खाने को तैयार रहो”: धमकाने वाले ने कारोबारी के बेटे को चेतावनी दी कि उसके पिता नंबर ब्लॉक कर रहे हैं, लेकिन ऐसी गलती दोबारा न करें। कॉलर ने धमकी दी कि उसे उनके घर और दुकान पर आने-जाने की पूरी टाइमिंग पता है। अगर पैसे नहीं मिले तो गोलियां खाने के लिए तैयार रहें। इसके बाद आरोपी ने ऑडियो मैसेज भेजकर भी रंगदारी की मांग की और दावा किया कि वे पहले भी जालंधर के कई लोगों से इसी तरह पैसे वसूल चुके हैं।

दो महीने पहले भी आया था ऐसा ही फर्जी कॉल: घबराए परिवार ने तुरंत थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस को इस घटना की लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने यह भी खुलासा किया कि करीब दो महीने पहले जब उनका बेटा कनाडा से लौटा था, तब भी उन्हें कनाडा के ही नंबर से कॉल आया था जिसमें बेटे को बंधक बनाने का झांसा देकर पैसे मांगे गए थे। फिलहाल पुलिस विदेशी नंबरों की लोकेशन और कॉल डिटेल्स खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें