जालंधर: राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) जालंधर ने ‘Run for Health’ अभियान का आयोजन किया। शहर के चिकित्सकों, मेडिकल छात्रों और नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। विशेषज्ञों ने बढ़ते हृदय रोगों और जीवनशैली संबंधी बीमारियों पर भी चिंता व्यक्त की।









