जालंधर: परागपुर चौ इंचार्ज ASIकी विवादों में, थाने के अंदर बहस का VIDEO वायरल; नशा तस्करी की शिकायत पर हंगामा जालंधर: BJP कार्यकर्ता के घर आधी रात गुंडागर्दी, पथराव में बुजुर्ग महिला घायल; CCTV में कैद हुई वारदात अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 73 हजार पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल, 8 आरोपी नामजद, चंपत राय बने सरकारी गवाह जालंधर में अमित शाह की नशा मुक्ति महारैली की तैयारियां शुरू: हवन-यज्ञ और अरदास के साथ परागपुर में काम का शुभारंभ श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले को लेकर जालंधर पुलिस हाई अलर्ट: सुरक्षा में तैनात होंगे 1500 जवान, सिविल ड्रेस में भी रहेगी पैनी नज़र जालंधर में कूरियर सर्विस की आड़ में चल रहे नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश: 1 किलो अफीम, 5000 नशीली गोलियां व ड्रग मनी के साथ 3 गिरफ्तार

जालंधर में प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

मलसियां से जुड़े मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए की कार्रवाई; आगे की कार्रवाई पर रहेगी नजर

जालंधर: शहर में सोमवार को मलसियां से जुड़े एक मामले को लेकर कुछ लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जाने की सूचना सामने आई। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जिसमें खुद को पत्रकार भी शामिल है और उन्हें थाना बारादरी ले जाया गया।

सूत्रों का यह भी कहना है कि संबंधित समूह पिछले कुछ समय से विभिन्न प्रशासनिक और जनहित विरोधी के मुद्दों को लेकर लगातार धरना-प्रदर्शन करता रहा है। हालांकि, इस संबंध में समूह का पक्ष और उनके प्रदर्शन के उद्देश्य पर आधिकारिक प्रतिक्रिया अभी सामने नहीं आई है।

पुलिस की ओर से भी हिरासत में लिए गए लोगों के विरुद्ध किसी कानूनी कार्रवाई या आगे की प्रक्रिया को लेकर विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि जांच और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर पुलिस आगे क्या निर्णय लेती है।

फिलहाल मामले में पुलिस और संबंधित पक्षों की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पक्षों का पक्ष सामने आना आवश्यक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें