जालंधर में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर बड़ा एक्शन! Bawa Building Materials को इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट का फाइनल नोटिस, 5 नवंबर को होगी कार्रवाई! जालंधर में प्रेमी के सुसाइड मामले में नया और सनसनीखेज मोड़: मृतका बहन के बड़े खुलासे; बोली- “भाई को झूठे केस और किडनैप की धमकी देकर ब्लैकमेल करती थी गर्लफ्रेंड” एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले जालंधर नगर निगम का बड़ा एक्शन: भगत सिंह कॉलोनी की झुग्गियों को हटाने के लिए 3 दिन का अल्टीमेटम; मकसूदां और DAV कॉलेज पुल के पास भी मुनादी मौसम बदलते ही जालंधर में मंडराया डेंगू का खतरा: स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जारी किया हाई अलर्ट; साफ पानी जमा न होने देने और सतर्क रहने की अपील जालंधर में साइबर ठगों की बड़ी चाल नाकाम: ट्रैफिक पुलिस के ASI ने अपनी सूझबूझ से बचाए बैंक खाते की गाढ़ी कमाई; ठगों ने ऐसे रची थी साजिश जालंधर में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई: गांव ताजपुर में ‘किरण क्लीनिक’ पर रेड; मेडिकल डिग्री और लाइसेंस के दस्तावेज नहीं दिखा सका संचालक

पंजाब में त्यौहारों से पहले बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम: AK-47 और 2 हैंड ग्रेनेड के साथ ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार; DGP का खुलासा

अमृतसर/जालंधर: पंजाब में आगामी त्यौहारों से पहले माहौल बिगाड़ने और बड़ी वारदात को अंजाम देने की विदेशी साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। अमृतसर देहाती पुलिस की CIA टीम ने अंतर्राष्ट्रीय हथियार और विस्फोटक तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को भारी मात्रा में घातक हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।

AK-47 और हैंड ग्रेनेड बरामद: पंजाब के DGP गौरव यादव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक AK-47 राइफल, 2 लाइव हैंड ग्रेनेड, 9 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। थाना घरिंडा में आर्म्स एक्ट और एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दुबई कनेक्शन और पाकिस्तान ड्रोन लिंक: अमृतसर बॉर्डर रेंज के IG गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान नवजोत सिंह (28, निवासी चीमा खुर्द, तरनतारन) के रूप में हुई है। पेशे से ट्रक ड्राइवर नवजोत का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह दुबई में बैठे अपने बचपन के दोस्त सुखबीर सिंह के संपर्क में था। सुखबीर सीमा पार (पाकिस्तान) से ड्रोन के जरिए हथियार और बारूद गिराता था, जिसे नवजोत रिसीव करके पंजाब के गैंगस्टरों और आपराधिक गिरोहों तक सप्लाई करता था।

4 दिनों में AK-47 की दूसरी बड़ी बरामदगी: SSP कंवरप्रीत सिंह चहल की निगरानी में हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस आरोपी के बैंक खातों और मोबाइल डेटा को खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अमृतसर देहाती क्षेत्र में 4 दिनों के भीतर AK-47 की यह दूसरी बड़ी बरामदगी है। दुबई में बैठे मास्टरमाइंड सुखबीर सिंह को भी केस में नामजद कर लिया गया है और उसके प्रत्यर्पण (extradition) की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें