जालंधर: परागपुर चौ इंचार्ज ASIकी विवादों में, थाने के अंदर बहस का VIDEO वायरल; नशा तस्करी की शिकायत पर हंगामा जालंधर: BJP कार्यकर्ता के घर आधी रात गुंडागर्दी, पथराव में बुजुर्ग महिला घायल; CCTV में कैद हुई वारदात अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 73 हजार पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल, 8 आरोपी नामजद, चंपत राय बने सरकारी गवाह जालंधर में अमित शाह की नशा मुक्ति महारैली की तैयारियां शुरू: हवन-यज्ञ और अरदास के साथ परागपुर में काम का शुभारंभ श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले को लेकर जालंधर पुलिस हाई अलर्ट: सुरक्षा में तैनात होंगे 1500 जवान, सिविल ड्रेस में भी रहेगी पैनी नज़र जालंधर में कूरियर सर्विस की आड़ में चल रहे नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश: 1 किलो अफीम, 5000 नशीली गोलियां व ड्रग मनी के साथ 3 गिरफ्तार

मासूम के किडनैपर का सनसनीखेज प्लान: ₹1 लाख में बच्चे को बेचने की थी साजिश, जालंधर पुलिस की नाकेबंदी देख घबराए आरोपी

कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने बस्ती बावा खेल इलाके से अगवा किए गए 4 साल के बच्चे केशव के अपहरण मामले को सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने किसी रंजिश के तहत नहीं, बल्कि बच्चे को ₹1 लाख में बेचने के मकसद से उसका अपहरण किया था।

DCP आदित्य वारियर ने बताया कि पुलिस टीम ने आदमपुर निवासी ड्राइवर रजत रत्तु उर्फ रॉकी को तड़के 5 बजे उसके गांव से दबोच लिया। आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में स्वीकार किया है कि सौदेबाजी के तहत ₹20,000 एडवांस भी लिए जा चुके थे।

नाकेबंदी ने नाकाम की किडनैपिंग वारदात के बाद जालंधर पुलिस द्वारा शहर भर में की गई सख्त नाकेबंदी के कारण आरोपी घबरा गए। पकड़े जाने के डर से वे बच्चे को तय ठिकाने तक नहीं ले जा सके और उसे बस स्टैंड पर ही छोड़कर रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने बच्चे को पहले ही सुरक्षित बरामद कर लिया था और अब उस नेटवर्क को खंगाल रही है जो मासूमों की खरीद-फरोख्त में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें